top of page
Top Railway News


ट्रेन की लेटलतीफी पर जमशेदपुर विधायक सरयू करेंगे टाटानगर स्टेशन में धरना प्रदर्शन, रेल मंडल में मचा हड़कम्प, मनाने पहुंचे DRM
जमशेदपुर: चक्रधरपुर रेल मंडल इन दिनों सिर्फ एक रेल मंडल नहीं, बल्कि सिस्टम की सुस्ती का आईना बन चुका है। ट्रेनों की लेटलतीफी अब इस रेल मंडल में अपवाद नहीं, बल्कि रोज़ की कहानी बन गई है. रेल मंडल में कहीं 5 घंटे, तो कहीं 20 घंटे की देरी तक ट्रेनें चल रही हैं। लेट चल रही ट्रेनों के कारण कोई नौकरी खो रहा है, कोई पढ़ाई और परीक्षा खो रहा है तो कोई इलाज का मौका भी गंवा रहा है. ज्यादातर यात्रियों का तो पूरा का पूरा यात्रा प्लान चौपट हो रहा है. सवाल यह है कि क्या रेलवे अब “यात्री से

RailMantra Bureau


“तत्काल” पर दलालों का राज! राउरकेला स्टेशन बना भ्रष्टाचार का अड्डा, सिस्टम पूरी तरह फेल
आरपीएफ नहीं करती कार्रवाई, कमर्शियल विभाग देती है सूचना: सीनियर डीसीएम चक्रधरपुर : अगर आप चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला रेलवे स्टेशन से ‘तत्काल’ टिकट लेने की सोच रहे हैं, तो सावधान हो जाइए—क्योंकि यहां अब टिकट नहीं, बल्कि सिस्टम बिकता है! चक्रधरपुर रेल मंडल के इस प्रमुख स्टेशन पर दलालों का ऐसा कब्जा है कि आम यात्री पूरी तरह बेबस हो चुका है। हकीकत यह है कि यहां ‘तत्काल’ टिकट अब जरूरतमंदों को नहीं, बल्कि पैसे वालों को मिलता है—वो भी दलालों के जरिए। आरोप है कि यह पूरा खेल रेलवे

RailMantra Bureau


बरसुआ रेलवे स्टेशन पर मल्टीपरपज हेल्थ ड्राइव कैंप आयोजित, 67 रेल कर्मियों ने उठाया स्वास्थ्य जांच का लाभ
बरसुआ, ओडिशा: चक्रधरपुर रेलमंडल के अंतर्गत बंडामुंडा रेलवे अस्पताल के मेडिकल विभाग के द्वारा आज बरसुआ रेलवे स्टेशन पर मल्टीपरपज हेल्थ ड्राइव कैंप का आयोजन किया गया। बंडामुंडा रेलवे अस्पताल के सीएमएस डॉ संजीव कुमार के द्वारा आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य रेल कर्मचारियों और स्थानीय लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था। शिविर में आंखों की जांच, ईसीजी, ब्लड टेस्ट, टीटी इंजेक्शन तथा बीएमआई जांच जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान जनरल सर्जन, आई सर्जन सहित

RailMantra Bureau


डीआरएम से पत्रकार संघ ने की मुलाक़ात, नए साल में ट्रेनों की लेट लतीफी को सुधारने की रखी मांग
चक्रधरपुर: चक्रधरपुर अनुमंडल पत्रकर संघ ने गुरूवार को चक्रधरपुर रेल मंडल ( CKP DIVISION ) के डीआरएम तरुण हुरिया से उनके कार्यालय में औपचारिक मुलाक़ात की. इस मुलाक़ात में संघ के द्वारा मंडल में लेट चल रही ट्रेनों ( TRAIN LATE ) को लेकर डीआरएम से सकारात्मक कार्रवाई की मांग की गयी. इस खास मुलाक़ात में चक्रधरपुर अनुमंडल पत्रकार संघ के अध्यक्ष राजेश्वर पाण्डेय, रवि मोहंती, बबलू मंडल, जय कुमार, सारंडा ज़ोन प्रेस क्लब के अध्यक्ष देव कुमार डे, अनिल कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे. सबसे पहल

RailMantra Bureau


रेलवे रनिंग रूम और कॉलोनी परिसर में घुसे हाथी, लोको पायलट खौफ में
राउरकेला, ओडिशा: चक्रधरपुर रेल मंडल के बरसुआं रनिंग रूम परिसर में शुक्रवार शाम को दो हाथी घुस आया. रनिंग रूम परिसर में एक दंतैल हाथी को देख रनिंग रूम में मौजूद रनिंग कर्मचारियों में हड़कंप मच गया. लोको पायलट दहशत में आ गए. एक हाथी काफी देर तक रनिंग रूम परिसर में घूमता रहा. लोको पायलट हाथी के जाने का इंतजार करते रहे. इधर आसपास के ग्रामीण हाथी को भगाने में जुटे रहे. वहीँ दूसरा हाथी रेलवे कॉलोनी के परिसर में घूम रहा था. इससे रेल कर्मियों में दहशत मच गई. स्थानीय ग्रामीण और वन वि

RailMantra Bureau


खुशखबरी: गोईलकेरा में कांटाबांजी इस्पात को मिला ठहराव
सांसद जोबा माझी के सवाल पर कांटाबाजी इस्पात एक्सप्रेस का गोइलकेरा स्टेशन में मिला ठहराव, रेलमंत्री ने दी मंजूरी चक्रधरपुर, झारखण्ड: सिंहभूम की सांसद जोबा माझी के प्रयास से जल्द ही गोइलकेरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या-22861-22862 हावड़ा- कांटाबांजी इस्पात एक्सप्रेस का ठहराव शुरू होगा। बुधवार को संसद में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद जोबा माझी के अतारांकित प्रश्न का उत्तर देते हुए ठहराव देने पर हामी भर दी है। सांसद जोबा माझी ने प्रश्न संख्या-1733 के माध्यम से रेल मंत्री

RailMantra Bureau
bottom of page

