बरसुआ रेलवे स्टेशन पर मल्टीपरपज हेल्थ ड्राइव कैंप आयोजित, 67 रेल कर्मियों ने उठाया स्वास्थ्य जांच का लाभ


बरसुआ, ओडिशा: चक्रधरपुर रेलमंडल के अंतर्गत बंडामुंडा रेलवे अस्पताल के मेडिकल विभाग के द्वारा आज बरसुआ रेलवे स्टेशन पर मल्टीपरपज हेल्थ ड्राइव कैंप का आयोजन किया गया। बंडामुंडा रेलवे अस्पताल के सीएमएस डॉ संजीव कुमार के द्वारा आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य रेल कर्मचारियों और स्थानीय लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था।
शिविर में आंखों की जांच, ईसीजी, ब्लड टेस्ट, टीटी इंजेक्शन तथा बीएमआई जांच जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान जनरल सर्जन, आई सर्जन सहित अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। स्वास्थ्य शिविर में कुल 67 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया, जिनमें 48 रेलवे लाभार्थी तथा 19 गैर-रेलवे लाभार्थी शामिल थे।
मेडिकल विभाग के इस प्रयास की स्थानीय लोगों और रेल कर्मचारियों ने सराहना की। उनका कहना है कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों से दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल पाती है और कई बीमारियों का शुरुआती चरण में ही पता चल जाता है।





Comments