रेलवे रनिंग रूम और कॉलोनी परिसर में घुसे हाथी, लोको पायलट खौफ में
- Jay Kumar
- Dec 12, 2025
- 1 min read

राउरकेला, ओडिशा: चक्रधरपुर रेल मंडल के बरसुआं रनिंग रूम परिसर में शुक्रवार शाम को दो हाथी घुस आया. रनिंग रूम परिसर में एक दंतैल हाथी को देख रनिंग रूम में मौजूद रनिंग कर्मचारियों में हड़कंप मच गया. लोको पायलट दहशत में आ गए. एक हाथी काफी देर तक रनिंग रूम परिसर में घूमता रहा. लोको पायलट हाथी के जाने का इंतजार करते रहे. इधर आसपास के ग्रामीण हाथी को भगाने में जुटे रहे.

वहीँ दूसरा हाथी रेलवे कॉलोनी के परिसर में घूम रहा था. इससे रेल कर्मियों में दहशत मच गई. स्थानीय ग्रामीण और वन विभाग के सहयोग से तकरीबन 1 घंटे तक हाथी को भगाने का प्रयास चला. जिसके बाद दोनों हाथी नजदीक के जंगल की ओर चले गए. लेकिन इसके बाद हाथी जंगल से दोबारा ना लौट कर आ जाए इसको लेकर रेल कर्मियों में दहशत का माहौल बना रहा. बता दें कि यह इलाका काफी घना जंगली इलाका है. जहां पर हाथियों का आना-जाना रहता है.
ऐसे में हाथियों के खौफ में रेलकर्मी रनिंग कर्मचारी लोको पायलट काम करने को मजबूर हैं. नाइट पेट्रोलिंग करने वाले गैंगमैन के लिए स्थिति और भी ज्यादा भयावह है. इधर ठंड के मौसम में बढ़ते कोहरे के कारण भी विजिबिलिटी कम है. जिसके कारण अगर हाथी पास भी पहुँच जाए तो दिखाई नहीं देता है। जिससे दुर्घटना के आशंका बनी रहती है. मालूम रहे की एक दिन पहले बिमलगढ़ क्षेत्र में भी जंगली हाथियों का आतंक देखा गया था. इसके बाद से चक्रधरपुर रेल मंडल के बिमलगढ़, बरसूआं, रांगरा, लाठीकटा, चांदीपोश जैसे रेलवे के दुर्गम क्षेत्र में हाथियों का दहशत रेल कर्मियों के चेहरे पर साफ नजर आ रहा है.








Comments