top of page

चक्रधरपुर से जंगल सिंह गागराई होंगे प्रत्याशी, मुखिया संघ ने दिया समर्थन 

  • Writer: Jay Kumar
    Jay Kumar
  • Oct 16, 2024
  • 1 min read
ree

झामुमो से टिकट नहीं मिला तो निर्दलीय लडूंगा: जंगल

चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र से मुखिया संघ ने सुरबुड़ा पंचायत के मुखिया जंगल सिंह गागराई को अपना प्रत्याशी बनाने की घोषणा कर दी है। इसे लेकर बुधवार को राजापारम गांव में मुखिया संघ ने बैठक आयोजित की थी। बैठक में सभी मुखियाओं ने विचार-विमर्श किया। विचार विमर्श के बाद मुखिया संघ के अध्यक्ष सह चक्रधरपुर प्रखंड के सुरबुड़ा पंचायत के मुखिया जंगल सिंह गागराई को अपना प्रत्याशी घोषित किया।


प्रत्याशी घोषित होने पर सभी मुखियाओं ने जंगल सिंह गागराई को बधाई दी। मौके पर जंगल सिंह गागराई ने कहा कि पहले झामुमो से टिकट लेने का प्रयास है। अगर झामुमो टिकट नहीं देता है उसके बावजूद भी हम चुनाव लड़ेंगे और विधानसभा चुनाव जीत कर दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी पंचायत प्रतिनिधि हमारे साथ हैं और उनके साथ पूरी जनता है। सामने कोई भी हम लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ता हैं। उन्होंने कहा कि जो व्यवस्था है और योजनाएं हैं आम आदमी का अधिकार है, लेकिन वह अधिकार उन्हें नहीं मिल पाता है। मुखिया होने के नाते हम लोगों ने उसे काफी करीब से देखा है।


ree

स्वास्थ्य, शिक्षा चाहें पलायन का मुद्दा हो। पलायन पहले से चल रहा है वह अब भी जारी हैं। हम लोग इसमें बदलाव लाना चाहते हैं। जल्द ही मुखिया संघ नामांकन की तिथि तय करेगी। मौके पर मुखिया माझीराम जोंको, समीना गागराई, कैरी बोदरा, कुंती बोदरा, मीरा हांसदा, साहेब हेम्ब्रम, लक्ष्मी केराई, सुरुमनी बारला, रुखमनी मोदी, आंती सामड, कुश पूर्ति, सिलवंती ओड़ेया,  कानु तैयसुम, सुखमती जोंको तथा सावित्री मेलगांडी आदि मौजूद थे।


Comments


bottom of page