top of page

चुनाव घोषणा से पहले सुलग रहा इचा डैम मुद्दा, निकाला गया हेमंत सरकार की शवयात्रा, डैम रद्द करने की मांग

  • Writer: Jay Kumar
    Jay Kumar
  • Oct 10, 2024
  • 2 min read

ree
शव यात्रा प्रदर्शन करते लोग

झारखंड जनजातीय परामर्शदातृ परिषद द्वारा अनुशंसा का अक्षरशः पालन कर ईचा डैम रद्द करे  हेमंत सरकार: बीर सिंह बुड़ीउली


तांतनगर/चाईबासा: ईचा खरकई बांध विरोधी संघ, कोल्हान द्वारा तांतनगर प्रखंड के प्रभावित क्षेत्रों / गांव में जनसंपर्क अभियान चला कर निर्धारित कार्यक्रमानुसार कोकचो से तांतनगर हाट तक हेमंत सरकार के मंत्री और विधायक का शव यात्रा निकाल कर दाह संस्कार किया गया। शव यात्रा सभा को सम्बोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष बीर सिंह बुड़ीउली ने कहा कि हेमंत सोरेन जनजातीय परामर्शदातृ परिषद द्वारा अनुशंसा का अक्षरशः पालन कर ईचा डैम रद्द करें।


कोल्हान संघर्ष यात्रा के दौरान ईचा डैम के लिए गोली खाने तैयार थे। किंतु सरकार बन जाने के बाद एक बार भी झामुमो के स्थानीय मंत्री या विधायकों ने विस्थापितों की सूद नही ली। अस्सी के दशक में दिशूम गुरु शिबू सोरेन ने भी शायमसुंदर हाट में एक सभा के माध्यम से ईचा डैम रद्द करने की बात कही थी। आदिवासी हितैषी झामुमो कोल्हान में आदिवासी मूलवासी को खत्म करना चाहती है। ये उनके द्वारा नीति निर्धारण और कार्यशैली में दिखने लगा है। ईचा रद्द ना कर इसका प्रमाण भी दे दिया है।



2014 के टीएसी ने ईचा डैम को रद्द करने की अनुशंसा और हेमंत सोरेन ने 2019 के विधानसभा चुनाव में ईचा डैम रद्द करने का किया था वादा


झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री सह झामुमो कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, कल्याण सह परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा और मझगांव विधायक निरल पूर्ति पर वादा खिलाफी को लेकर शव यात्रा निकाल दाह संस्कार प्रदर्शन किया गया। 2019 के विधानसभा चुनाव में झामुमो ने सरकार बनने पर ईचा डैम रद्द करने का वादा किया था। यही नहीं इससे पहले 2014 में जनजातीय सलाहकार परिषद, उपसमिति बना कर तत्काल कल्याण मंत्री चंपई सोरेन की अध्यक्षता में सामाजिक आंक्षेपन कर डैम रद्द करने का प्रस्ताव लाया गया था लेकिन आज झामुमो की सरकार का कार्यकाल खत्म होने को है फिर भी डैम रद्द नहीं किया गया।


जिससे झारखंड सहित उड़ीसा के 126 गांव के विस्थापित अक्रोशित हैं। तांतनगर और मंझारी प्रखंड के पूर्ण और आंशिक रूप से डूब क्षेत्र के ग्रामीण इससे भयभीत और आक्रोशित हैं। कोकचो से तांतनगर पहुंच कर सभा में तब्दील होकर शव यात्रा का अंतिम संस्कार प्रदर्शन कर सभा का समापन किया गया। मौके पर मुख्य रूप से बीर सिंह बुड़ीउली, रेयांस सामड,सुरेश सोय,योगेश कालुंडिया, गुलिया कालुंडिया, रविंद्र अल्डा, बिरसा गोडसोरा, सुनील बाड़ा, मनसा बोदरा, कृष्ण बानरा, अशोक बिरुवा, हेमंत कुमार बिरुवा, गोसा बुड़ीउली, दुम्बी बुड़ीउली और आंदोलनकारी उपस्थित थे।

Comments


bottom of page