top of page

14 सीटों पर हार की समीक्षा करेगी कांग्रेस, जिलावार कमेटी गठित

  • Writer: Jay Kumar
    Jay Kumar
  • Dec 2, 2024
  • 1 min read


ree

TVT NEWS DESK

रांची ( RANCHI) :  झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 में कांग्रेस 30 सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन 14 सीटों पर हार गई. अब हारे हुए विधानसभा सीटों पर कांग्रेस समीक्षा करेगी. किन परिस्थितियों में और किन कारणों से उन सीटों पर शिकस्त मिली है, इसको लेकर कांग्रेस समीक्षा करेगी. प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव व झारखण्ड प्रभारी गुलाम अहमद मीर के निर्देश पर उन सीटों पर समीक्षा हेतु प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश द्वारा वरिष्ठ कांग्रेसजनों की जिलावार समिति का गठन किया गया है, जो जिलाध्यक्षों, जिला पदाधिकारियों, प्रखंड, मंडल के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी एवं जिला के अग्रणी संगठन, विभाग के लोगों के साथ बैठक कर हार की कारणों की समीक्षा करेगी.

1. हजारीबाग- हजारीबाग, बड़कागांव, बरही, माण्डू के लिए बंधु तिर्की, संयोजक,  सुल्तान अहमद, और रविन्द्र कुमार झा.    

 2. धनबाद- धनबाद, झरिया, बाघमारा के लिए शहजादा अनवर, संयोजक, अशोक चौधरी और जयशंकर पाठक,

3. पलामू- डाल्टेनगंज, विश्रामपुर, पांकी के लिए रविन्द्र सिंह, संयोजक, भीम कुमार और बिनय सिन्हा दीपू.

 4. पूर्वी सिंहभूम- जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपूर पश्चिमी के लिए ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह, संयोजक,  रमा खलखो, आलोक कु0 दूबे,

5. दुमका, देवघर, जरमुंडी के लिए राजीव रंजन प्रसाद, संयोजक,  अमूल्य नीरज खलखो और डॉ0 एम0 तौसीफ,

6 हटिया के लिए रामाश्रय प्रसाद, संयोजक, अजय सिंह और जवाहर लाल महथा को नियुक्त किया गया है.

 

Comments


bottom of page