top of page

रेलवे बोर्ड का बड़ा एक्शन: बिलासपुर डीआरएम राजमल खोईवाल हटाए गए, उमेश कुमार होंगे नए डीआरएम

Writer: RailMantra Bureau
RailMantra Bureau
Dec 12, 2025
1 min read

बिलासपुर, छत्तीसगढ़: बिलासपुर रेल हादसे के बाद रेलवे बोर्ड ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंडल रेल प्रबंधक राजमल खोईवाल का तबादला कर दिया है। उनकी जगह उमेश कुमार को बिलासपुर का नया डीआरएम नियुक्त किया गया है। माना जा रहा है कि यह कदम 4 नवंबर 2025 को हुई कोरबा–बिलासपुर लोकल मेमु दुर्घटना की जांच रिपोर्ट के आधार पर उठाया गया है, जिसमें 12 यात्रियों की मौत और 20 से अधिक लोग घायल हुए थे।


रेल सुरक्षा आयुक्त (CRS) बी.के. मिश्रा की जांच में कई प्रशासनिक खामियों का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया कि दुर्घटना के लिए अप्रशिक्षित चालक की तैनाती और प्रशासनिक विफलता मुख्य कारण थे। साइको टेस्ट में फेल चालक को यात्री ट्रेन की जिम्मेदारी सौंपे जाने को गंभीर त्रुटि माना गया है।


जांच रिपोर्ट SEC रेलवे जोन और डिवीजन को भेजी गई है, और सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में एक और वरिष्ठ अधिकारी पर भी कार्रवाई संभव है। हादसे को रेलवे सुरक्षा मानकों की बड़ी चूक के रूप में देखा जा रहा है।

Comments


bottom of page