AIGC की बड़ी मांग हुई पूरी, भारतीय रेलवे में नए ब्रेकवैन शामिल — ट्रेन मैनेजरों की सुरक्षा व सम्मान में बड़ा कदम
- Dev Kumar
- Dec 13, 2025
- 1 min read

नेशनल डेस्क: भारतीय रेलवे में ट्रेन मैनेजरों की सुरक्षा, सुविधा और कार्य–परिस्थितियों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल शुरू हो गई है। AIGC (All India Guard Council) की लगातार आवाज़, मजबूती और संगठन की एकजुटता का परिणाम अब धरातल पर दिखने लगा है। इसी क्रम में रेलवे द्वारा नए, आधुनिक और सुरक्षित ब्रेकवैन को चरणबद्ध तरीके से बेड़े में शामिल किया जा रहा है।
AIGC की वर्षों से चल रही मांग और धरातलीय संघर्ष ने यह साबित कर दिया है कि जब संगठन मजबूत होता है, तो व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव अवश्य आते हैं। ट्रेन मैनेजरों की सुरक्षा और सम्मान से जुड़ा यह निर्णय उसी दृढ़ता का फल है। इस हुए ब्रेक भेन में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। वर्किंग कंडीशंस पहले से बेहतर व आरामदायक होंगी। ट्रेन मैनेजरों की ड्यूटी और अधिक सुरक्षित व सुगम बनेगी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, नए ब्रेकवैन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हैं, जो न केवल सुरक्षा को बढ़ाएंगे, बल्कि ट्रेन मैनेजरों को सम्मानजनक और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराएंगे। AIGC ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक अपडेट नहीं, बल्कि ट्रेन मैनेजरों की गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। रेलवे प्रणाली में यह बदलाव संगठन और प्रशासन के बीच सकारात्मक संवाद का प्रभावी उदाहरण बनकर उभर रहा है।









Comments