top of page

रेलवे में 2026 बनेगा ‘पदोन्नति का वर्ष’, कैडर पुनर्गठन पर NFIR की अहम बैठक, मेंस कांग्रेस ने DRM से मुलाक़ात कर की ट्रेक मेंटेनर्स के सुरक्षा की मां

  • Writer: RailMantra Bureau
    RailMantra Bureau
  • Jan 8
  • 2 min read

चक्रधरपुर: रेलवे बोर्ड द्वारा प्रत्येक दस वर्षों में किए जाने वाले कैडर पुनर्गठन को लेकर नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमेंस (एनएफआईआर) के केंद्रीय पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता एनएफआईआर के अध्यक्ष गुमान सिंह ने की, जबकि महामंत्री डॉ एम राघवैया ने संचालन किया। इसकी जानकारी मेंस कांग्रेस के मंडल संयोजक शशि मिश्रा ने प्रेस कोंफ्रेंस कर दी।

उन्होंने बताया की वर्ष 2026 भारतीय रेल के लिए पदोन्नति का वर्ष रहने वाला है जिसमें निचले स्तर पर काम करने वाले तक़रीबन लाखों रेलकर्मियों को लाभ मिलेगा। ऑनलाइन बैठक में एनएफआईआर के सहायक महासचिव एवं दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस के महासचिव एसआर मिश्रा ने दक्षिण पूर्व रेलवे के विभिन्न विभागों से प्राप्त सुझावों के आधार पर रेलवे बोर्ड द्वारा प्रस्तावित कैडर पुनर्गठन पर फेडरेशन को विस्तार से जानकारी दी।


बैठक में देशभर के सभी रेलवे ज़ोन एवं उत्पादन इकाइयों से प्राप्त सुझावों पर गहन चर्चा के बाद एनएफआईआर ने आगामी कैडर पुनर्गठन प्रस्ताव को अंतिम रूप दे दिया है। फेडरेशन द्वारा तैयार इस प्रस्ताव को आवश्यक कार्रवाई हेतु शीघ्र ही रेलवे बोर्ड को भेजा जाएगा।


कैडर पुनर्गठन को लेकर एनएफआईआर के प्रमुख पद सृजन और पदोन्नति के सुझाव


1. सिविल इंजीनियरिंग विभाग (ट्रैक मेंटेनर्स)

लेवल–6 में 10% पदों का सृजन

लेवल–5 में 25% पद

लेवल-2 से लेवल–4 को मर्ज कर 25% पद

लेवल–1 में 40% पद प्रस्तावित


2. सभी विभागों के आर्टिजन स्टाफ (सीनियर टेक्नीशियन से टेक्नीशियन–थ्री)

लेवल–7 में 5% पद

लेवल–6 में 35% पद

लेवल–5 एवं लेवल–4 को मर्ज कर 45% पद

तकनीकी श्रेणी में एंट्री लेवल–4 पर 15% पद सृजन का प्रस्ताव


3. तकनीकी पर्यवेक्षक

आरबीई संख्या 155/2022 के अनुसार लेवल–8 एवं 9 में उन्नयन की मांग

लेवल–6, 7, 8 और 9 में समान रूप से 25–25% कैडर पद निर्धारित करने का सुझाव


4. रनिंग स्टाफ (ट्रेन मैनेजर एवं लोको पायलट)

लेवल–7 के कैडर में 30%–30% पदों के सृजन का प्रस्ताव


एनएफआईआर ने स्पष्ट किया कि इसके अतिरिक्त अन्य सभी विभागों के कर्मचारियों के लिए भी संतुलित एवं न्यायसंगत प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजे गए हैं, जिन पर शीघ्र निर्णय की अपेक्षा है। फेडरेशन के अनुसार वर्ष 2026 में प्रस्तावित कैडर पुनर्गठन से भारतीय रेल के लगभग 35 प्रतिशत कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिलेगा जिससे लाखों रेलकर्मी लाभान्वित होंगे। दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस और एनएफआईआर के संयुक्त प्रयासों से वर्ष 2026 को रेलवे कर्मचारियों के लिए ‘पदोन्नति का वर्ष’ बनाए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।


ट्रेकमेंटेनर्स की लगातार मौत पर गहरी चिंता

इसके अलावे शशि मिश्रा ने बताया है कि मेंस कांग्रेस ने डीआरएम से मुलाक़ात लगातार हो रहे ट्रेकमेंटेनर्स की मौत पर गहरी चिंता व्यक्त की। ट्रेकमेंटेनर्स की कार्यस्थल में सुरक्षा की समीक्षा करने की मांग की गयी। साथ ही साथ चक्रधरपुर रेल मंडल के जटिल भगौलिक स्थिति को देखते हुए उनके ट्रैक पेट्रोलिंग दुरी को 16 किलोमीटर से घटा कर 12 किलोमीटर कर दिया जाये। मालूम रहे कि बिलासपुर रेल मंडल में 12 किलोमीटर ट्रैक पेट्रोलिंग की जाती है। इंजीनियरिंग विभाग में भी सेफ्टी काउंसलिंग कराने की मांग मेंस कांग्रेस ने डीआरएम से की है। डीआरएम ने इन मांगों पर भी सकारात्मक पहल की बात कही है।

Comments


bottom of page