top of page

BIG BREAKING : एग्जिट पोल में झारखंड में एनडीए सरकार की वापसी का अनुमान, जानिए किसको कहां मिल रही बढ़त

  • Writer: Jay Kumar
    Jay Kumar
  • Nov 20, 2024
  • 2 min read

ree

 

 

 

TVT NEWS DESK

 

रांची ( RANCHI) : मतदान के बाद विभिन्न टीवी चैनलों के एग्जिट पोल में झारखंड और महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन को बहुमत मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है. हालांकि कुछ कांग्रेस गठबंधन को भी सरकार बनाने के संभावना जता रहे हैं. लेकिन 23 नवबंर को ही साफ पता चल पाएगा कि दोनों राज्यों में किसकी सरकार बन रही है.

 

झारखंड में बन सकती है एनडीए की सरकार

 

एग्जिट पोल के अनुसार झारखंड में एनडीए गठबंधन को 45 से अधिक सीटें मिलने का अनुमान है, वहीं कांग्रेस-झामुमो को 25-30 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है. एग्जिट पोल की मानें तो झारखंड में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा गठबंधन सरकार बनाने की स्थिति में है. झारखंड में 81 विधानसभा सीटें हैं. यहां बहुमत के लिए 41 विधानसभा सीटों की जरूरत है.

इसी तरह महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन महायुति को 150 से अधिक और कांग्रेस गठबंधन वाली महा अघाड़ी को 95 सीटें ही मिलने का अनुमान है.  

 


ree




कई एग्जिट पोल एनडीए को बहुमत

 

मैट्रिज एग्जिट पोल की मानें तो भाजपा और उसके सहयोगी दलों को कुल 81 विधानसभा सीटों में से 42-47 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन को 25 से 30 सीटें मिल सकती हैं. चाणक्य एग्जिट पोल के मुताबिक झारखंड में एनडीए को 45 से 50 सीटें मिल सकती हैं, वहीं महागठबंधन को 35 से 38 सीटें मिलने का अनुमान है. पीपुल्स पल्स ने भी झारखंड में एनडीए को 44-53 सीटें मिलने का अनुमान जताया है. जबकि महागठबंधन को 25-37 सीटें मिल सकती हैं. अन्य को 5-9 सीटें मिल सकती हैं.

 

एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल में इंडी गठबंधन को बढ़त  

 

एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल में झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन को 53 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. इसमें एनडीए को 25 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है. अन्य को 3 सीटें मिल सकती है. एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में कोल्हान प्रमंडल में भाजपा को 5 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. 9 सीटें इंडिया के खाते में जा रहीं हैं. संताल परगना की 18 सीटों में से एनडीए के खाते में सिर्फ 3 सीटें जाती दिख रहीं हैं. एक्सिस माई इंडिया ने 15 सीटों पर इंडिया गठबंधन को बढ़त दी है. दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल की 15 विधानसभा सीटों में 12 सीट पर इंडिया को बढ़त है. 3 सीट पर एनडीए को जीत मिलती दिख रही है.

 

आपको बता दें यह एग्जिट पोल एक अनुमान है सटीक परिणाम तो 23 नवबंर को ही आएगा.

 

 

Comments


bottom of page