top of page

दूसरे चरण में 67.59 फीसदी मतदान, सूची में देखिए किस विधानसभा में कितना फीसदी हुआ मतदान, एनडीए- इंडी गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला, निर्णायक भूमिका में जयराम

  • Writer: Jay Kumar
    Jay Kumar
  • Nov 20, 2024
  • 2 min read

ree

 

TVT NEWS DESK

 

रांची ( RANCHI) : झारखंड विधानसभा चुनाव का दूसरा और अंतिम चरण का मतदान शाम बजे समाप्त हो गया. 12 जिलों के 38 विधानसभा सीटों पर बम्फर वोटिंग हुई है, शाम 5 बजे तक 67.59 फीसदी लोगों ने मतदान किया है.  दूसरे चरण में 528 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो गया.

इसके साथ ही झारखंड में नई सरकार का भविष्य भी बंद हो गया,संताल परगने और कोयलांचल में एनडीए और इंडी गठबंधन में कड़ा मुकाबला देखने को मिला है, वहीं जेकेएलएम ने भी अपना प्रभाव दिखाया, जिससे यह साफ लग रहा है कि जेकेएलएम निर्णायक भूमिका में आ सकता है.  

 


ree



टीवी चैनलों का एग्जिट पोल से लगेगा अनुमान

प्रथम चरण और दूसरे चरण के मतदान का एग्जिट पोल विभिन्न टीवी चैनलों पर थोडी देर में आने लगेगा, जिससे बहुत कुछ तक अनुमान लग जाएगा कि झारखंड में सरकार एनडीए की बनेगी या इंडी गठबंधन फिर से अपनी सरकार बनाएगी.

 


सीएम हेमंत और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल समेत कई बड़े नेताओं की किस्मत इवीएम में बंद

 

दूसरे चरण में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन,भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी,विपक्ष के नेता अमर कुमार बाउरी, आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो,जेकेएलएम अध्यक्ष जयराम महतो सहित कई मंत्री की किस्मत पर जनता ने मुहर लगा दिया है, जो 23 नवबंर को ईवीएम खुलने पर ही पता चल पाएगा.

 


ree


मतदान के बाद बाबूलाल की तस्वीर पर बवाल


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपने पैतृक गांव कोदई बांक स्थित बूथ संख्या 114 में घर से पूजा अर्चना कर और मां से आशीर्वाद लेकर मतदान करने पहुंचे और मतदान किया.मतदान के बाद जिस तस्वीर को बाबूलाल ने पोस्ट किया, उस पर झामुमो ने चुनाव आयोग का उल्लंघन मानते हुए आपत्ति दर्ज भी कराया.  

 


ree


दूसरे चरण में सभी विधानसभा में शाम 5 बजे तक मतदान

 

बाघमारा - 64.01%

बगोदर - 64.99%

बरहेट - 66.13%

बेरमो - 63.58%

बोकारो - 50.52%

बोरियो - 65.72%

चांदनकियारी - 72.13%

देवघर - 65.76%

धनबाद - 52.31%

धनवार - 60.87%

दुमका - 70.39%

डुमरी - 70.70%

गांडेय - 70.83%

गिरिडीह - 67.12%

गोड्डा - 68.39%

गोमिया - 67.68%

जामा - 71.27%

जामताड़ा -  74.21%

जमुआ -  60.60%

जरमुंडी - 71.22%

झरिया - 55.23%

खिजरी - 69.20%

लिट्टीपाड़ा - 73.50%

मधुपुर - 75.72%

महगामा - 65.11%

महेशपुर - 79.40%

मांडू - 64.41%

नाला - 78.72%

निरसा - 70.25%

पाकुड़ - 75.05%

पोड़ैयाहाट - 68.35%

राजमहल - 65.25%

रामगढ़ - 71.98%

सारठ - 77.94%

शिकारीपाड़ा - 74.31%

सिल्ली - 76.70%

सिंदरी - 70.87%

टुंडी - 71.12%

Comments


bottom of page