top of page

रांची एसएसपी डीआईजी पद पर प्रोन्नत, डीजीपी ने बैच लगा कर किया सम्मानित

  • Writer: Jay Kumar
    Jay Kumar
  • Jan 3
  • 1 min read

ree

TVT NEWS DESK

रांची (RANCHI) :  महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड ने अपने कार्यालय कक्ष में रांची के एसएसपी चन्दन कुमार सिन्हा भा०पु०से० (2011) को बैच लगाकर सम्मानित किया.

ज्ञात हो कि गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग झारखण्ड, राँची की अधिसूचना सं0-7276/ सी०, दिनांक-31.12.2024 द्वारा श्री चन्दन कुमार सिन्हा भा०पु०से० वर्तमान वरीय पुलिस अधीक्षक रांची को पुलिस उप-महानिरीक्षक कोटि में प्रोन्नति प्रदान करते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची के पद को पुलिस उप-महानिरीक्षक कोटि में उत्क्रमित करते हुए उन्हें उक्त पद पर पदस्थापित किया गया है.

 

       इस अवसर पर अनुराग गुप्ता, महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक झारखण्ड, अमोल विनुकांत होमकर, पुलिस महानिरीक्षक (अभियान), ऋषभ कुमार झा पुलिस अधीक्षक (ए०टी०एस०) तथा अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.

 

Comments


bottom of page