top of page

मंत्री, विधायकों और नेताओं ने सीएम हेमंत सोरेन को दी नववर्ष की शुभाकामना

  • Writer: Jay Kumar
    Jay Kumar
  • Jan 3
  • 1 min read

ree

TVT NEWS DESK

रांची (RANCHI) :  मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शुक्रवार को मंत्री दीपक बिरुवा, मंत्री दीपिका पांडेय, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, राजमहल सांसद विजय हांसदा,  लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत, खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा, बेरमो विधायक जयमंगल सिंह, चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक , कांके विधायक सुरेश  बैठा , पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर एवं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने  मुलाकात की. इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को  नव वर्ष -2025 की बधाई एवं शुभकामनाएं दी. मुख्यमंत्री ने भी सभी को नूतन वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी.

खिजरी विधायक राजेश कच्छप , पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय एवं पूर्व मंत्री बेबी देवी ने भेंट कर  नव वर्ष -2025 की बधाई एवं शुभकामनाएं दी. मुख्यमंत्री ने भी सभी को नूतन वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी.


ree

कई अधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री को दी शुभकामना

हेमन्त सोरेन से  मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में प्रधान सचिव सुनील कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक आरके मलिक, सचिव मनीष रंजन, सचिव अबु बकर सिद्दीक, आईजी पंकज कंबोज , श्रम आयुक्त संजीव कुमार बेसरा,  निदेशक रेवेन्यू भोर सिंह यादव, निदेशक उच्च शिक्षा रामनिवास यादव, निदेशक पर्यटन अंजली यादव एवं निदेशक उद्योग सुशांत गौरव  ने मुलाकात कर  नव वर्ष -2025 की बधाई एवं शुभकामनाएं दी. मुख्यमंत्री ने भी सभी को नूतन वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी.


ree

 

 

 

Comments


bottom of page