top of page

पहले हाथ में था बंदूक, अब मछली पकड़ने वाला जाल, मन की बात में पीएम मोदी ने माओवादी का किया जिक्र

  • Writer: Jay Kumar
    Jay Kumar
  • Jul 27
  • 2 min read
ree

 

रांची डेस्क

रांची  ( RANCHI ) : मन की बात कार्यक्रम के 124 वें संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के गुमला ज़िले के बसिया प्रखंड के एक माओवादी ओमप्रकाश साहू का हिंसा छोड़कर मछली पालन करने का जिक्र किया. पीएम ने कहा कि फिर अपने जैसे कई साथियों को भी इसके लिए प्रेरित किया. उनके इस प्रयास का असर भी हुआ. जो पहले बंदूक थामे हुए थे, अब मछली पकड़ने वाला जाल थाम चुके हैं. पीएम ने कहा कि कभी-कभी सबसे बड़ा उजाला वहीं से फूटता है, जहाँ अंधेरे ने सबसे ज्यादा डेरा जमाया हो. ऐसा ही एक उदाहरण है. एक समय था, जब ये इलाका माओवादी हिंसा के लिए जाना जाता था, यहां के गांव वीरान हो रहे थे. लोग डर के साये में जीते थे. रोज़गार की कोई संभावना नज़र नहीं आती थी, ज़मीनें खाली पड़ी थी और नौजवान पलायन कर रहे थे, लेकिन फिर, बदलाव की एक बहुत ही शांत और धैर्य से भरी हुई शुरुआत हुई.

झारखंड भाजपा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर सुनीं मन की बात

प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने गिरिडीह जिलांतर्गत चंदौरी मंडल में बूथ संख्या 116 पर कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय ने सरिया मंडल के बूथ संख्या 111/112 पर ,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने रांची महानगर के सुखदेव नगर मंडल स्थित बूथ संख्या 114 पर कार्यक्रम को सुना. श्री सिंह के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय,प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह,कोषाध्यक्ष दीपक बंका आदि शामिल रहे.

नई पीढ़ी को नई दिशा देता हैं मन की बात - मरांडी

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम एक प्रेरक कार्यक्रम है. प्रधानमंत्री जी द्वारा भारत की प्रगति,प्रकृति,संस्कृति ,युवाओं के प्रयास,महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषय अपने संबोधन में शामिल किए जाते हैं,जो नई पीढ़ी को नई दिशा देता हैं. श्री मरांडी ने कहा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिसके कुशल नेतृत्व में विकसित भारत की यात्रा पर निकल पड़ा है जिसमें झारखंड राज्य भी प्रमुखता से शामिल है.

ree

कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय ने कहा भारत का जन मन एक महीने तक प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का बेसब्री से इंतजार करता है.प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि विकसित भारत की यात्रा विज्ञान और विरासत के साथ आगे बढ़ रही है. भारत के प्राचीन ज्ञान और आधुनिक विज्ञान के समावेश से आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत का सपना नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरा होगा. 

मन की बात कार्यक्रम को प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम ,महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू,डॉ प्रदीप वर्मा,सहित प्रदेश, जिला,   और मंडल के पदाधिकारी ,कार्यकर्ताओं ने अपने अपने क्षेत्र में बूथ पर सुना.

Comments


bottom of page