top of page

BREAKING : पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन क्विंटल डोडा के साथ 8 तस्कर गिरफ्तार, करीब 33 लाख कैश बरामद

  • Writer: Jay Kumar
    Jay Kumar
  • Jul 25
  • 2 min read
ree

 

रांची डेस्क

रांची  ( RANCHI ) : पलामू जिले के पिपराटॉड थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध डोडा तस्करी के विरुद्ध की गई एक बड़ी कार्रवाई में पुलिस ने भारी मात्रा में डोडा बरामद करते हुए आठ तस्करों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें जानकारी मिली थी कि डब्लू यादव, पिता संगहर यादव, सा. तितलंगी, थाना पिपराटॉड, जिला पलामू के सहयोग से राज्य से बाहर के डोडा कारोबारी डोडा की एक बड़ी खेप को पिपराटॉड थाना क्षेत्र होकर ले जाने वाले हैं.

 

इस सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक पलामू के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, लेस्लीगंज (पांकी) के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया. टीम द्वारा डेसातु-पांकी-लावालौंग मुख्य सड़क पर जंगल के किनारे घात लगाकर अवैध कारोबारियों की गतिविधियों पर नजर रखी गई. इसी क्रम में चार पहिया वाहनों में ले जाए जा रहे लगभग 03 क्विंटल 14 किलोग्राम डोडा के साथ चार आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया. पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर डब्लू यादव, उसके दो पुत्रों एवं एक अन्य सहयोगी को भी गिरफ्तार किया गया.

 

गिरफ्तार आरोपी

हरमीत सिंह (उम्र 35), सा. गुरूरामदास नगर, ताजपुर रोड, पामिया खुर्द, थाना जमालपुर, जिला लुधियाना (पंजाब), पारस चौहान (उम्र 29), सा. आनन्दपुरी कॉलोनी, थाना वस्ती जोधेवाला, जिला लुधियाना (पंजाब),सतबीर सिंह (उम्र 38), सा. न्यू विजय नगर, थाना टिब्या, जिला लुधियाना (पंजाब),  ओम प्रकाश तिवारी (उम्र 36), सा. करमसर कॉलोनी, थाना टिब्बा, जिला लुधियाना (पंजाब),  डब्लू यादव (उम्र 60), सा. तितलंगी, थाना पिपराटॉड, जिला पलामू,  पिन्टू कुमार यादव (उम्र 30), पिता डब्लू यादव, सा. तितलंगी, थाना पिपराटॉड,  रिंकू कुमार (उम्र 25), पिता डब्लू यादव, सा. तितलंगी, थाना पिपराटॉड, निरज कुमार पासवान (उम्र 26), पिता बिनोद पासवान, सा. लोहरसी, थाना पिपराटॉड शामिल हैं.

 

पुलिस द्वारा बरामद सामन व वाहन

  लगभग 03 क्विंटल 14 किलोग्राम अवैध डोडा, नगद ₹32,90,400/- (बत्तीस लाख नब्बे हजार चार सौ रुपये), दो होंडा सिटी कार, दो महिंद्रा बोलेरो वाहन, वाहन की 4 चाभियाँ, डोडा व्यापार से संबंधित लाल रंग की डायरी, 10 एंड्रॉयड मोबाइल 2 की-पैड मोबाइल.

 

 

छापामारी दल में शामिल पुलिस अधिकारी

 मनोज कुमार झा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, लेस्लीगंज (पांकी), पु. अ. नि. राजेश रंजन, थाना प्रभारी पांकी,  स. अ. नि. रामचन्द्र सिंह, पिपराटॉड थाना, स. अ. नि. ओम प्रकाश बैठा, पिपराटॉड थाना IRB-10 D कंपनी के सशस्त्र बल, चालक आ. 1502 उमेश दास, पिपराटॉड थाना, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, लेस्लीगंज (पांकी) के अंगरक्षक, पांकी थाना सशस्त्र बल छापामारी दल में शामिल थे.

Comments


bottom of page