top of page

बुथ स्तर तक पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को जनता के साथ भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सुना

  • Writer: Jay Kumar
    Jay Kumar
  • Dec 29, 2024
  • 2 min read

 


ree

 

TVT NEWS DESK

रांची ( RANCHI ) : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रत्येक महीने के अंतिम रविवार को दूरदर्शन एवं रेडियो पर किया गया मन की बात संबोधन  अत्यंत प्रेरणादायी, महत्वपूर्ण जानकारियों से परिपूर्ण संबोधन होता है. श्री मरांडी आज मन की बात कार्यक्रम के 117वें एपिसोड के प्रसारण सुनने के बाद कही.

 

बदलते भारत की झलक

श्री मरांडी ने कहा कि यह कार्यक्रम भारत की सांस्कृतिक विरासत,परंपराओं को संजोए हुए, उसकी गौरव गाथाओं के साथ सभी क्षेत्रों में भारत की प्रगति,बढ़ते भारत और बदलते भारत की झलक होता है. उन्होंने कहा कि आगामी 14जनवरी से प्रयागराज में लग रहे कुंभ में दिखने वाली भारत की एकता और श्रेष्ठता को समाज जीवन में लगातार बनाए रखने की आवश्यकता है. हमारी विविधताएं देश की कमजोरी नहीं बल्कि विशिष्टता है,विशेषता  है. यह देश विविधता में एकता का जीता जगता उदाहरण है.

 

मरांडी ने कहा कि भारत के प्रत्येक नागरिक को प्रधानमंत्री के आह्वान पर निरंतर चलते हुए एक भारत , श्रेष्ठ भारत के निर्माण में योगदान करने केलिए संकल्पित होना चाहिए. उन्होंने कहा कि देश की युवा शक्ति की विश्व पटल पर बढ़ती ताकत,भारत की प्रतिभाओं को मिलता सम्मान भारत को विश्व की अगुवाई केलिए तैयार कर रहा. युवाओं की ताकत 2047में विकसित भारत के सपनों को साकार करेगा.

आज पूरे प्रदेश में बूथ स्तर पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को भाजपा के नेताओं,प्रदेश पदाधिकारियों, सांसद,विधायकगण ,कार्यकर्ताओं ने अपने अपने क्षेत्र में जनता के साथ बैठकर कार्यक्रम को सुना.

 

सांसद डॉ प्रदीप वर्मा बने प्रदेश चुनाव अधिकारी

भाजपा के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ के लक्ष्मण ने झारखंड के चुनाव अधिकारी और सह चुनाव अधिकारी की घोषणा करते हुए पत्र जारी किए हैं. प्रदेश महामंत्री एवम सांसद डॉ प्रदीप वर्मा को झारखंड का चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि प्रदेश मंत्री गणेश मिश्र, सुनीता सिंह एवं दुर्गा मरांडी को सह चुनाव अधिकारी बनाया गया है.

 

 

Comments


bottom of page