बोकारो में बिहार पुलिस की गुंडई, फल विक्रेता को मारी गोली, फिर अस्पताल में छोड़ भाग निकली टीम
- Jay Kumar
- Apr 13
- 2 min read

बोकारो: झारखंड के बोकारो से एक चौंकाने वाली और फिल्मी स्टाइल की घटना सामने आई है, जिसने आम लोगों से लेकर प्रशासन तक को हैरान कर दिया है। एक बेगुनाह फल विक्रेता पर गोली चलाने वाली कोई गैंग नहीं, बल्कि खुद बिहार पुलिस की टीम है।
घटना की शुरुआत हुई जब बिहार पुलिस की एक टीम कथित तौर पर एक फरार लड़का-लड़की की तलाश में बोकारो के लक्ष्मी मार्केट पहुंची। जानकारी के मुताबिक, पुलिस टीम ने विवेक कुमार साव नामक एक फल विक्रेता से उन दोनों की जानकारी पूछनी शुरू की। लेकिन बातों-बातों में कहासुनी इतनी बढ़ गई कि बिहार पुलिस ने खुद ही कानून को ताक पर रखते हुए फलवाले पर गोली चला दी।
गोली लगने के बाद घायल फल विक्रेता को पुलिस टीम ने आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया और इलाज के लिए भर्ती तो कराया, लेकिन इसके बाद खुद ही बिहार पुलिस टीम वहां से फरार हो गई। बिहार पुलिस टीम द्वारा गोली चलाने और फिर मौके से भाग जाने की यह सनसनीखेज घटना शहरभर में चर्चा का विषय बन गई है।
कोडरमा में पकड़ाई गोली मरने वाली बिहार पुलिस टीम
घटना के बाद झारखंड की कोडरमा पुलिस सतर्क हुई और भाग रही बिहार पुलिस की टीम को हिरासत में ले लिया। अब कोडरमा पुलिस पूछताछ कर रही है कि आखिर इस टीम को झारखंड आकर किसी आम नागरिक पर गोली चलाने की नौबत क्यों आ गई।
बिहार पुलिस की टीम दो गाड़ियों में सवार होकर झारखंड पहुंची थी, लेकिन जिनकी तलाश में आई थी, वो अब भी गायब हैं। वहीं एक निर्दोष फल विक्रेता गोली खाकर अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है।
इस घटना ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है — क्या अब आम नागरिक पुलिस की गोलियों से भी महफूज नहीं?









Comments